भाजपा प्रत्याशी गमालियल हेम्ब्रम ने मंगलवार को बरहेट विधानसभा सीट के लिए नामांकन कर लिया है। उन्होंने दो सेट में अपना नामांकन पर्चा दाखिल किया है। बरहेट विधानसभा सीट पर 20 नवंबर को वोटिंग होगी।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज डुमरी पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने इंडिया गठंबधन प्रत्याशी बेबी देवी के लिए वोट मांगा। उन्होंने कहा कि आज हमारे वीर शहीद जगरनाथ महतो की पत्नी बेबी देवी के नामांकन के आप साक्षी बने उसके लिए आपको नमन करता हूं।
झारखंड में चुनावी सरगर्मी बढ़ी हुई है। सत्ता पक्ष और विपक्ष चुनावी रण में उतर चुका है। इसी बीच मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने एक ट्वीट के जरिए विपक्षी टीम भाजपा पर हमला बोला है।
बरहेट सीट झारखंड मुक्ति मोर्चा का अभेद्य किला है। जहां से लगातार जेएमएम के प्रत्याशी ही जीतते रहे हैं। सबकी नजर बरहेट सीट पर है।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आज 60वां जन्मदिन है। इस अवसर पर देश के राजनेताओं ने गृह मंत्री को शुभकामनाएं दी हैं।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शुक्रवार को सड़क मार्ग से अपनी पत्नी कल्पना सोरेन और मां रूपी सोरेन के साथ पैतृक गांव नेमरा पहुंचे। इस दौरान उन्होंने अपनी कुल देवता की पूजा- अर्चना की।
झारखंड में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर आज राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव रांची आ रहे हैं। वह मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से भी मुलाकात करेंगे।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक पत्र लिखा है जिसमें कोयला कंपनियों से लंबित 1.36 लाख करोड़ रुपये की मांग की गई है। उन्होंने कहा है कि वह राज्य के लिए स्पेशल बजट की मांग नहीं कर रहे हैं,
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में सोमवार को हुई झारखंड कैबिनेट की बैठक में फैसला लिया गया है कि अब मंईयां सम्मान योजना की राशि 1000 से बढ़ाकर 2500 कर दी गई है।
आज प्रोजेक्ट भवन में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 498 सीएचओ को नियुक्ति पत्र सौंपा। इस दौरान उन्होंने सभी नवनियुक्त सीएचओ को शुभकामनाएं दी और कहा कि आज हम एक और महत्वपूर्ण कड़ी सरकार की व्यवस्था के अंग के रूप में जोड़ने जा रहे हैं।
झारखंड में कुछ ही दिनों बाद विधानसभा चुनाव होना है। उससे पहले राजनीतिक गलियारों की हलचल बढ़ गई है। बुधवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन दिल्ली पहुंचे। वहां उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी से मुलाकात की।
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन दिल्ली रवाना हो गये हैं। दिल्ली पहुंचते ही वह कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास उनसे मिलने पहुंच गये हैं।